
साल का सातवां महीना खत्म होने को तैयार, अब आने वाली है त्योहारों की बहार
senani.in
डिजिटल डेस्क
वर्ष 2020 का सातवां महीना जुलाई अब ढलान पर है। इस महीने में नाग पंचमी और हरियाली तीज के अलावा कोई अन्य बड़ा पर्व-त्योहार शेष नहीं रह गया है।
लेकिन, त्योहारों की असल शुरुआत तीन अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होने जा रही है। इसके बाद अगले पांच महीनों में नवरात्र, दिवाली, छठ समेत तमाम ऐसे त्योहार आएंगे, जिनका हमें पूरे साल इंतजार रहता है।
आचार्य ने जारी कीं तिथियां
आपकी सुविधा को देखते हुए ज्योतिषाचार्य डॉ सुधानंद झा ने पर्व-त्योहारों की तिथि दिनवार जारी की है। इस खबर का लिंक आप सुरक्षित रखें। यह अगले लगभग छह महीने आपके काम आएगा।
तिथि और त्योहार (ज्योतिषाचार्य डॉ सुधानंद झा जी के अनुसार)

25/7/2020 : नागपंचमी-शनिवार
3/8/2020 : रक्षाबंधन-सोमवार
11/8/2020 : जन्माष्टमी-मंगलवार
19/8/2020 : भादौ अमावस्या-बुधवार
22/8/2020 : श्री गणेश पूजा-शनिवार
29/8/2020 : एकादशी ज्योति)-शनिवार
(रात्रि जागरण)
2/9/2020 : पूर्णिमा-पितर पक्ष-बुधवार
17/9/2020 : अमावस्या-पितरपक्ष गुरुवार
17/10/2020 : नवरात्र- शनिवार
17/10/2020 : अग्रसेन जयंती, शनिवार
26/10/2020 : विजय दशमी-शनिवार
12/11/2020 : धनतेरस -गुरुवार
13/11/2020 : छोटी दीपावली -शुक्रवार
14/11/2020 : शुभ दीपावली -शनिवार
20/11/2020 : छठ पूजा संध्या-शुक्रवार
21/11/2020 : छठ पूजा सुबह-शनिवार
22/11/2020 : गोपाष्टमी मेला -रविवार
25/11/2020 : देव उठनी ग्यारस-बुधवार
(श्याम बाबा का जन्मोत्सव)
16/12/2020 : खरमास : बुधवार
14/1/2021 : मकर संक्रान्ति- गुरुवार
