
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट में अभिनेता सुशांत को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दर्ज कराया मुकदमा
डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में सलमान खान समेत कई के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जमशेदपुर सिविल कोर्ट में इस संबंध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, युवा ने याचिका दायर की है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत के नेतृत्व में ये याचिका दायर की गई है।
इन पर हुआ केस
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या प्रकरण में अभिनेता सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली पर केस दर्ज कराया गया है।
सभी को झारखंड में प्रतिबंधित करने की मांग
कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से झारखंड के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से आरोपित कलाकारों और निर्माता-निर्देशकों को झारखंड में प्रतिबंधित करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समरेश सिंह, परशुराम सिंह बागी, राणा सिंह, राहुल तोमर, श्रीकांत सिंह, अनुराग सिंह, सोनू सिंह, पिन्टू सिंह, सौरभ सिंह, ऋषभ सिंह, विवेक सिंह आदि शामिल थे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, युवा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष समरेश सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
ये है मामला
पटना निवासी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।